उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: इस जिले में तीन नकलची पकड़े

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हरिद्वार जिले के एक ही परीक्षा केंद्र में तीन विधार्थी नकल करते पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार को‌ हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। हरिद्वार के महबूबिया इंटर कालेज में तीन परीक्षार्थी नकल‌ करते पकड़े गये। इनमें छात्रा समेत तीन शामिल हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार नकलची छात्रों की उत्तर पुस्तिका बोर्ड में मंगाई गई है।