जयंती और पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी
ख़बर शेयर करें -
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष स्व.नारायण दत्त तिवारी को जयंती और पुण्यतिथि पर याद किया गया। रविवार को बरेली रोड मंडी परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि पूर्व सीएम तिवारी ने अपने कार्यकाल में सिडकुल में उद्योगों की स्थापना कर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर दायित्वधारी मोहन पाठक, कैलाश तिवारी विशंभर कांडपाल, अविनाश बगडवाल, लीला कांडपाल आदि मौजूद रहे।