यहां ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

सड़क हादसे में सात लोगों की मौके मौत हो गई। दुर्घटना राजस्थान के सीकर जिले में हुई है। तेज रफ़्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई और कार में आग लग गई।‌ लोगों को कार से निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। देखते ही देखते कार में आग लग गई। इससे कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई. इनमें तीन महिलाएं, दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया कि कार सवार सालासर बालाजी मंदिर से हिसार की ओर जा रहे थे कि फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आशीर्वाद पुलिया के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। आग लगने से कार के दरवाजे नहीं खुल पाये और कार में सवार तीन महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष की झुलसकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *