हल्द्वानी: अंडर-16 जिला लीग एचसीसी ने वेंडी को 4 विकेट से हराया, 15 अप्रैल को दो मुकाबले इनके बीच खेले जाएंगे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 जिला लीग में आज रविवार 14 अप्रैल को हल्द्वानी के जीएनजी मैदान कमलुवागांजा में वेंडी क्रिकेट एकेडमी और एचसीसी ए की टीम के बीच मैच खेला गया। वेंडी की टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाये। टीम के लिये उत्कर्ष तिवारी ने 49 रन, मोहम्मद्दीन ने 23 रन का योगदान दिया। एचसीसी के स्वनिल ने 4 विकेट व दिव्यांशु बिष्ट ने 2 विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी एचसीसी की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 35वें ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम के लिये चंद्रभान सिंह ने 41 रन, आदी ने 34 रन का योगदान दिया। वेंडी के लिये उत्कर्ष तिवारी ने 4 विकेट लिये। अंपायर विजय आर्या ,विनय जोशी जबकि स्कोरर हरप्रीत कंबोज थे। कल‌ सोमवार को डीके स्पोर्ट्स ओर काठगोदाम स्पोर्टस क्लब के मध्य जीएनजी मैदान तथा दूसरा मैच यंग ब्वायज और कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी के मध्य एमएस मैदान गौलापार में मैच खेला जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *