हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाई भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारतीय संविधान के शिल्पी सामाजिक समरसता व न्याय के प्रणेता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं वार्ड-36 अम्बेडकर पार्क में काठगोदाम मंडल अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष आनंद आर्य की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला ने  अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष काठगोदाम किशोर जोशी, अरुण कुमार, भुवन आर्य ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर विस्तारक दिनेश आर्य, नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार, हृदयेश कुमार, पूर्व प्रधान श महेश जोशी, नीरज बिष्ट, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगडवाल, वीरेंद्र बिष्ट, मुकेश आर्य आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *