नैनीताल जिले में यहां विधुत विभाग की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार एक विद्युत विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई है वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका पटरानी की बताई गई है।