पेयजल संकट को लेकर राजेंद्रनगर में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 में पेयजल संकट के विरोध में स्थानीय लोगों ने युवा नेता हेमन्त साहू की अगुवाई में जल संस्थान के खिलाफ साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग की। युवा नेता साहू ने बताया कि राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 में लगभग 50 घरों में पिछले तीन पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट बना हुआ। जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है, साहू ने जेई से वार्ता कर जल्द पर जल समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन करने वालों को गीता देवी, सीमा आर्य, बबीता देवी, गंगा देवी, रमा देवी, संगीता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *