उत्तराखंड राज्य में अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल पर हाजिरी लगाने की सुविधा मिली

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड प्रदेश के कार्मिकों को अब मोबाइल पर ही हाजिरी लगाने की सुविधा मिल गई है। शासन ने बायोमीट्रिक हाजिरी की तकनीकी परेशानियों से राहत देते हुए इसके विकल्प के रूप में मोबाइल के जरिये आधार बेस्ड हाजिरी लगाने की सुविधा शुरू कर दी है। सचिवालय प्रशासन ने इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी है। मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन की ओर से जारी के आदेश में एक मई से प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई थी लेकिन सचिवालय परिसर में तकनीकी खामियों के चलते कई अधिकारी और कर्मचारी हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे थे। इसमें डिवाइस की दिक्कतों के कारण यह समस्या हो रही है। बायोमीट्रिक के विकल्प के रूप में अब फेशियल रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत कर्मचारी अपने स्मार्टफोन से ही हाजिरी लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से “Aadhaar Face RD” ऐप डाउनलोड करनी होगी। एसओपी के अनुसार, ऐप इंस्टॉल करने के बाद कर्मचारी को लॉगिन आईडी बनानी होगी। इसके बाद अपनी तस्वीर अपलोड करते ही उपस्थिति दर्ज हो जाएगी।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement