केदारनाथ में खिला कमल, उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को इतने वोटों से जीत मिली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आखिरकार बाबा केदार का आशीर्वाद भाजपा की आशा नौटियाल को मिल ही गया। हर राउंड की मतगणना में आशा नौटियाल आगे रहीं। उन्होंने उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनोज रावत को 5623 वोटों से पराजित कर दिया है। बीती  नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैला रानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था। उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है। 5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपाई जश्न मनाने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *