कुमाऊं नरेश बाबा की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना जताने काशीपुर पहुंचे पूर्व सांसद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने कुमाऊं नरेश और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणि माला के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने बाबा से मिलकर रानी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। पूर्व सांसद टम्टा ने कुमाऊं नरेश और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणि माला के निधन पर काशीपुर स्थित बाबा के निवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रानी मणि माला बड़े राजघराने से ताल्लुक होने के साथ ही सामाजिक भी थी। उनके सामाजिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है और उनकी कमी को भी नहीं पूरा किया जा सकता है। शोक प्रकट करने वालों में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, निवर्तमान बीडीसी सदस्य महेश डसीला, अमित पाल, जितेन्द्र सरस्वती आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *