हल्द्वानी में यहां सालों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तीन सालों ने अपने जीजा की पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। गफूर बस्ती निवासी 27 वर्षीय अमरीका मूल रूप से दरियाबाग बाराबंकी निवासी यहां डेढ़ महीने पहले आया था। वह यहां पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कूड़ा बीनकर वह गुजर बसर करता था। बीती सोमवार की रात किसी बात को लेकर उसके तीन सालों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि वे अमरीका को अधमरा कर छोड़ गए। वह जैसे तैसे अपनी राजपुरा में रहने वाली मौसी के घर चला गया। मंगलवार सुबह उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष बेस अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इधर अमरीका के माता-पिता यहां आ रहे हैं , इसके बाद तहरीर पुलिस को सौंपी जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *