अधिवक्ता की पहल पर पार्किंग स्थल‌ पर लगी इंटरलाकिंग टाइल, डीएम का आभार जताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिला न्यायालय के निकट सड़क किनारे बनी पार्किंग का इंटरलाकिंग टाईल्स के माध्यम से सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाने पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया है।‌ गौरतलब है कि इस पार्किंग स्थल के विकास के लिए कवीन्द्र पंत प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर यह मुद्दा उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर इस पार्किंग स्थल के सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया।

अधिवक्ता कवींद्र पंत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *