भागवत कथा से पहले 551 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व गांधी पार्क में भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर आचार्य राम तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन किया। भूमि पूजन के मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ, संजय ठुकराल, अमित गुप्ता, हिमांशु मौर्य,  मनदीप सिंह, विशाल मौर्य, सुखवंत सिंह, बंटी कोली, गौरव आहूजा, ललित बिष्ट आदि मौजूद थे। इस बीच संस्थान के प्रवक्ता स्वामी उमेशानंद ने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी शनिवार को शिव शक्ति मंदिर आवास विकास से कलश यात्रा निकाली जाएगी, इसमें 551 महिलाएं हिस्सा लेंगी। 28 जनवरी से तीन फरवरी तक गांधी पार्क में कथा व्यास साध्वी कालिन्दी भारती के द्वारा श्रीमद भागवत कथा को सुनने का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *