उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने आईपीएस दीपम सेठ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

1995 के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर एडीजी स्तर के कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त डीजीपी ने अपनी प्राथमिकता भी गिनाई है। उनका कहना है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। इसी तरह से यातायात व्यवस्था को लेकर भी बेहतर प्लान बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *