समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी। केमूू बस संचालकों की ओर से नवरात्रि के मौके पर रविवार को अल्मोड़ा के चितई गोलज्यू मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें छह से सात हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर केमू के डायरेक्टर सुंदर सिंह चौहान, प्रकाश चंद्र तिवारी, शिवराज सिंह बनौला, अनिल पांडे, मोहित अधिकारी, नवीन भट्ट, कमल तिवारी, नरेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।
