ऊधमसिंहनगर: ट्रैफिक पुलिस ने नाले में गिरे बाइक सवार दंपति को पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर बाईक सवार दंपति अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरे। नजदीक वाहनों की चैकिंग कर रहे यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से घायल दंपति को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्य और कांस्टेबल नंदन गोस्वामी हल्द्वानी रोड संजय वन के पास ओवर स्पीड के चालान की कार्रवाई कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक बाईक सवार दंपति दुर्घटनाग्रस्त हो कर नाले में गिर गये। दंपति के गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले में गिरे बाईक सवार दंपति को बाहर निकाला और लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से नजदीक अस्पताल में पहुंचाया। यातायात निरीक्षक के मुताबिक पप्पू मौर्य पुत्र बनवारी लाल चला रहे थे उनकी पत्नी जावित्री व पुत्री सुहागिन बाईक के पीछे बैठे। चोटें आई। घायल दंपति हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। वहीं के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *