यहां ट्रेन की पटरी से छेड़छाड़, बड़ा हादसा टला

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के गूलरभोज रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर आगे पोल संख्या-: 38 व ठंडी नाला के बीच में रेल पटरियों से लगी हुई लोहे की अर्थिंग पत्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर रखा गया था। मौक़े पर जाकर थाना प्रभारी जीआरपी काठगोदाम नरेश कोहली व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Advertisement

आज दिनांक 10/06/25 को गूलरभोज रेलवे स्टेशन, जनपद ऊधम सिंह नगर से लगभग 300 मी0आगे पोल संख्या-: 38 व ठंडी नाला के बीच रेल पटरियों से लगी हुई लोहे की अर्थिंग पत्तियो को असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर रखना प्रकाश में आने पर आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ निरीक्षक, थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम नरेश कोहली, प्रभारी लालकुआं, STF टीम कुमायूं परिक्षेत्र वअन्य अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना का मुआयना किया गया। घटना के संदर्भ में सभी संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच में वर्तमान में कोई जनहानि नहीं है, ट्रेन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। जॉइंट नोट बनाने की कार्रवाई प्रचलित है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया गतिमान है। मौके पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement