रुद्रपुर में सतगुरू कबीर साहब के प्रकट दिवस पर निकाली शोभायात्रा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में सतगुरू श्री कबीर साहब के प्रकट दिवस पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रम्पुरा स्थित कबीर साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर पूर्व विधायक ठुकराल कबीर साहब व धर्मदास वंशावली मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और सभी को कबीर साहब के प्रकट दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गयी । इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कबीर साहब के दोहे आज भी प्रासंगिक है और आम जनमानस के मानसिक पटल पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इससे समाज में विषमता और बुराइयों का अंत होता है। कबीर साहब ने कुरीतियों अंधविश्वास और पांऽड जड़ समाप्त किया,जिससे समाज को नई दिशा मिली। उन्होंने सभी से कबीर साहब के आदर्शों पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर संत अनुराग दास, महंत मिलन दास, महंत अमर दास, पृथ्वी दास, योगराज कोली, नत्थू लाल कोली, चन्द्रपला कोली, चन्द्रसेन कोली, धर्म सिंह कोली, सियाराम, राजकुमार कोली, राकेश कोली, ललित बिष्ट, जगदीश आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *