शर्मनाक: हल्द्वानी में यहां नाबालिग ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बीते तीन दिन पहले घटना के वक्त 7 साल की पीड़िता घर में अकेली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी, 7 वर्षीय पीड़िता का पड़ोसी है। बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता का परिवार कहीं पास ही गया था और वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिवार जब घर पहुंचा तो पीड़िता को देख उन्हें शक हुआ। पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद पीड़िता का पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *