समाचार शगुन उत्तराखंड
कुमाऊं के दूरस्थ पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के कुलागाड़ में बेली ब्रिज टूटने के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई हैं। हजारों की आबादी को रविवार को दूसरे दिन भी राहत नहीं मिल सकी। इससे व्यास, दारमा और चौंदास घाटी के साथ ही सुरक्षा बलों की भी दिक्कतें हो रही हैं। कुलागाड़ में सेना और एसएसबी सीढ़ी और रस्सियों की मदद से ग्रामीणों को नदी पार करवा रहे हैं। वहीं आदि कैलाश और चीन की सीमाओं को जोड़ने वाले धारचूला-तवाघाट हाईवे पर बने डेंजर जोन कुलागाड़ में बना 170 फीट लंबा बेली ब्रिज बीते शुक्रवार की देर शाम आई आपदा में बह गया था।
