कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में हिमपात, श्रद्धालुओं ने किए ओम पर्वत के दर्शन, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पिछले तीन चार दिनों से आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के नाभीढांग में लगातार मौसम बदल रहा है। दोनों जगहों पर रोजाना धूप और फिर बर्फबारी देखने को मिल रही है। इधर जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में रविवार शाम चार बजे से तेज बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों तापमान एकदम गिर गया है। वहीं निचले इलाकों में भी सुबह शाम मौसम सर्द बना हुआ है। केएमवीएन नाभीढाग के प्रबंधक ने बताया कि रविवार सुबह से दोपहर तक ओम पर्वत क्षेत्र में मौसम काफी अच्छा रहने से 100 से अधिक यात्रियों ने पर्वत के दर्शन किए, लेकिन अपराह्न चार बजे से अचानक हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया की देर रात तक बर्फबारी हुई तो सोमवार तक एक से अधिक फीट बर्फ देखने को मिल सकती है। वहीं ग्राम कुटी में होम स्टे संचालक कुंवर कुटियाल ने बताया कि रविवार दोपहर बाद आदि कैलाश क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हुई।