समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा और महामंत्री रामप्रीत यादव ने मुख्य सचिव और रोडवेज एमडी को मांगपत्र भी भेजा है। इसमें कहा गया है कि नवंबर 2025 में समझौता वार्ता में सहमति बनने के बाद भी उसका अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग पत्र में हरिद्वार कुंभ के लिए नयी बसें खरीदने, हर महीने की सात तारीख को वेतन देने, संविदा और विशेष श्रेणी के कार्मिकों को नियमित किए जाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है।