समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
सड़क हादसों में तीन दो लोगों की मौत के बाद हुई कार्रवाई, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद एसएसपी ने कडा़ एक्शन लिया है। एसएसपी अजय गणपति ने काम में लापरवाही सामने आने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बीच एसएसपी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
