समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा -पोखराड -धारी तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 5 करोड़ 47 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये! इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने चाफी, अलचौना, धारी, गजार, चौखुटा,उच्युरा, जाड़ापानी आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है!
