समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
पुलिस लाइन, नैनीताल में नियुक्त आरक्षी प्रकाश नैनवाल का दिनांक 30 सितम्बर 2026 को स्वास्थ्य खराब* होने के कारण उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। आरक्षी श्री प्रकाश नैनवाल के निधन पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, सीओ लालकुआं श्री विमल प्रसाद प्रतिसार, निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश सिंह* द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत आरक्षी को *शोक सलामी दी गई तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहां पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दुःखद एवं भावुक बेला में दिवंगत आरक्षी श्री प्रकाश नैनवाल के परिजन भी पुलिस लाइन में उपस्थित रहे। SSP NAINITAL द्वारा शोक-संतप्त परिजनों के दुःख में सहभागी बनते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं समस्त नैनीताल पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करें।
