नाबालिग के बाल विवाह की पुष्टि हुई है। इसमें नाबालिग के माता-पिता, पति और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग को नारी निकेतन भेज दिया गया है। नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में 22 जून 2026 में सीतावनी मंदिर में जबरन उसके माता-पिता की मौजूदगी में किशोरी का बाल विवाह कराया। इस मामले में पीड़िता के परिजन पुलिस को केवल सगाई होने की जानकारी देते रहे। बाद में काउंसलिंग में नाबालिग के बयान लिए गये। विवाह के बाद वह गणेश नेगी के साथ सात दिन बेल बसानी में रही। इस बीच बाल विवाह का मामला उजागर होने के डर से नाबालिग को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने 50 दिन के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
