रकसिया नाले में बहा बाइक सवार बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 36, दमुवाढूंगा में सरदार की कोठी, शिव मंदिर के सामने शनिवार की रात बाइक सवार रकसिया नाले के तेज बहाव में बहने से बाल-बाल बच गया। तनिष्क तिवारी रात को लौट रहा था कि तभी नाले की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ वर्ष पूर्व देवघड़ी नाले में भी बाइक सवार के साथ इसी प्रकार की घटना घट चुकी है। ऐसी घटना यहां भी कभी भी घट सकती है। रकसिया नाला अचानक तेज बहाव में आ जाता है और लोगों को समय रहते इसका अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की गंभीर आशंका बनी रहती है। इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग एवं प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि रकसिया नाले पर पुलिया के निर्माण के लिए ठोस एवं स्थायी कदम उठाए जाएं। यह केवल आवागमन की सुविधा का विषय नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।