समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़, कई राउंड फायर। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में लगी गोली।
🚨 *पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपा 15 मुकदमों वाला बदमाश चंदन सागर, घेराबंदी होते ही पुलिस टीम व वाहनों पर बरसाईं गोलियां*
■ क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला वांटेड बदमाश चंदन सागर पुलिस दबिश के दौरान
हाथीबगड़ वन विभाग चैक पोस्ट से आगे जंगल में जा छिपा
■ पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की तो बदमाश ने *पुलिस टीम व वाहनों पर कई राउंड फायरिंग* की
■ फायरिंग में *पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त*, कंट्रोल रूम को दी गई सूचना
■ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को घेरा
■ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में *चंदन सागर के पैर में लगी गोली*
■ घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, *इलाज जारी*
■ चंदन सागर पर *15 मुकदमे दर्ज*, गैंगस्टर एक्ट में भी है कार्यवाही
■ *पुलिस की जवाबी कार्यवाही से मचा हड़कंप, बदमाश दबोचा गया*
