पुलिस ने संकट के समय महिला के पार्थिव शरीर को गंतव्य तक पहुंचाने में की मदद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

*मित्रता, सेवा और सुरक्षा” के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संकट की घड़ी में संवेदनशीलता और तत्परता की अनूठी मिसाल पेश की है। दिल्ली से पिथौरागढ़ के थल जा रही एक एम्बुलेंस, भीमताल मोड़ पर अचानक खराब हो गई। एम्बुलेंस में एक महिला का पार्थिव शरीर रखा हुआ था और उसमें महिला के परिजन भी सवार थे। सूचना मिलते ही भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात* के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धक्का लगाकर एवं अतिरिक्त सहायता मुहैया कराकर एम्बुलेंस में जा रहे शोक संतप्त परिवार और महिला के पार्थिव शरीर को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *