पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे प्रिंस को गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश – ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के विरुद्ध चोरगलिया पुलिस का शिकंजा*

*”चोरगलिया पुलिस टीम ने एक युवक को 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार”*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी *श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी लालकुआँ श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में, *थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा* के नेतृत्व में *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अवैध हथियारों की बरामदगी एवं धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक *02.08.2026* को थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गलफार गेट को जाने वाले रास्ते के पास से *अभियुक्त प्रिंस सिंह, निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध *थाना चोरगलिया पर एफआईआर संख्या- 35/2026 में धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*

प्रिंस सिंह, निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।

*बरामदगीः-*

*1-* 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
*2-* 01 जिंदा कारतूस

*गिरफ्तारी टीमः-

*1.* अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह
*2.* कानि. रूपबसन्त राणा
*3.* कानि. सन्दीप सिंह