उत्तराखंड में इस प्रतिष्ठित कालेज के बाहर जिस्मफरोशी का धंधा, चार महिलाएं गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

आईआईटी रुड़की के बाहर जिस्मफरोशी कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। ये महिलायें यहां से सौदा तय कर रही थी। पिछले दिनों मीडिया ने स्टिंग ऑपरेशन चलाया तो कई महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आईं। इसके बाद कुछ दिनों के लिए ये महिलाएं नदारद हो गईं। बीते कुछ दिनों तक गायब रहने के बाद एक बार फिर ये महिलाएं सक्रिय हो गईं, काफी दिनों तक IIT रुड़की के सामने ही फिर से गंदे काम होते रहे। कॉलेज के पास कुछ महिलायें खुलेआम जिस्म के रेट तय करती दिखीं। बीते शनिवार को आखिरकार इसकी सूचना पुलिस तक पंहुची, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही महिलाओं में भगदड़ मच गयी।। पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि कई महिलाएं पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *