विधायक के साथ हाथापाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा पालिका चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई हाथापाई की घटना के विरोध में बुधवार 23 सितंबर को महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर ने डीडी चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के साथ हाथापाई जैसी घटना स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस ने घटना की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, इंद्रजीत सिंह पार्षद, परवेज कुरैशी पार्षद, परिमल राय, एडवोकेट सरबजीत सिंह, अशोक राय ब्लॉक अध्यक्ष, पवन बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष, संजय ठुकराल, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, सरोज शर्मा, बाबू विश्वकर्मा, बबलू सागर पूर्व पार्षद, रणजीत तिवारी, फरीद अहमद मंसूरी, सलीम खान पूर्व सभासद, शशांक शर्मा, प्रकाश सरकार, राजू गुप्ता, योगेश, सुनील चुग, ललित बिष्ट, सौरभ बेड, ज्योति टम्टा, मोनिका ढाली ,कुंदन टम्टा, आजम खान, देवेंद्र, अबरार पूर्व पार्षद, राजेंद्र शर्मा, असित बाला, योगेश वर्मा, सोहन, रितेश मनोचा, विकास विश्वास, राम प्रसाद, करू मंडल, अरुण सागर, नरेश सागर, उमा सरकार, मधु सिकदर, बेबी सिकंदर, आबिद हुसैन, गौतम, गौरांग पाल, रोहन मंडल, एडवोकेट संजय आइस, रवि, राकेश अधिकारी, अनुज दिक्षित, बलविंदर सिंह, छत्रपाल वाल्मीकि, सूर्या आदि शामिल रहे।