हल्द्वानी: कलयुगी ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, पुलिस के पास पहुंची पीड़िता, मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पति से दूरी का फायदा उठाते हुए ससुर ने बहू से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने अपने पति से शिकायत की लेकिन पति ने उसका साथ नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2021 को वार्ड नंबर छह पौड़ी चुंगी बद्रीनाथ मठ के पास श्रीनगर पौड़ी व हाल हल्द्वानी निवासी अनमोल सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति उसे अपने कार्यस्थल रामनगर ले गया। आरोप है कि वह पति के करीब जाने की कोशिश करती रही, लेकिन पति ने उससे दूरियां बनाता रहा। इसका फायदा उसका ससुर इंदल सिंह उठाने लगा। अकेले में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। शिकायत पर पति ने उल्टा महिला को ही फटकार लगा दी और घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *