उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले के साथ ही कुमाऊं में यहां स्कूलों की छुट्टी 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मॉनसून की दस्तक के साथ लगातार भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन-चार दिन तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 6 जिलों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। इस क्रम में नैनीताल व बागेश्वर में समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 2 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *