24 घंटे में चोरगलिया में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड, 22 सड़कें बंद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में बीते 24 घंटे में चोरगलिया में सबसे अधिक 84 एमएम बारिश हुई। इसके बाद खनस्यूं और हल्द्वानी में क्रमशः 70 और 62 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जनपद आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार जिले बारिश से 22 सड़कें बंद हैं। उन्हें खोलने का प्रयास किया है।