समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद के मामला बुधवार को हल्द्वानी शहर में अचानक चर्चाओं में रहा। गिरधारी लाल साहू की तलाश में एसआईटी के मुखानी के आरटीओ रोड स्थित मंत्री रेखा आर्या के आवास पर पहुंचने की अफवाह बुधवार सुबह पूरे शहर में फैल गई। हालांकि इसकी किसी भी जानकारी से स्थानीय पुलिस ने साफ इन्कार किया है। मंत्री रेखा आर्या की तरफ से पति एसआईटी स्वतंत्र जांच एजेंसी है, वह कहीं भी पहुंच सकती है। हल्द्वानी मैं किसी भी तरह का सहयोग अगर स्थानीय पुलिस से मांगा जाता है तो हम मदद की जाएगी। -डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी गिरधारी लाल साहू पर मारपीट, धोखे से शादी, हत्या की साजिश समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 14 अक्तूबर को मामला दर्ज हुआ और इसकी जांच एसआईटी से कराई जा रही है। इसके बाद से ही गिरधारी लाल साहू की तलाश में एसआईटी संभावित स्थलों पर छापे मार रही है। वहीं बुधवार को हल्द्वानी में मंत्री रेखा आर्या के आवास पर आरोपी की तलाश में एसआईटी के पहुंचने की अफवाह से शहर में पूरे दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा। सूत्रों के अनुसार टीम पहुंची थी और नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित गिरधारी की प्रापर्टी पर भी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
