चुनाव आयोग के आदेश का असर: लंबे समय से एक ही लोकसभा क्षेत्र में जमे 12 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, देखिए लिस्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

भारतीय निर्वाचन आयोग के लंबे समय से एक स्थान पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण उसी लोकसभा क्षेत्र में न करने संबंधी आदेश जारी होने के बाद इस पर अमल शुरू हो गया है। इसके तहत पुलिस उप महानिरीक्षक नैनीताल ने 10 निरीक्षकों के तबादले किए हैं।‌ साथ ही पूर्व में ऊधमसिंह नगर से नैनीताल स्थानांतरित किये गये निरीक्षक नरेश चौहान के आदेश को संशोधित कर चंपावत भेजा गया है जबकि इसी जिले से नैनीताल स्थानांतरित किए गये दिनेश फर्त्याल का अल्मोड़ा तबादला किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *