ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं और चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

*एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं* के पर्यवेक्षण में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए *02 अलग-अलग मामलों* में बड़ी कार्रवाई की है।

*1- चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई*

*थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा* के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0कानि0 जगदीश कुमार, कानि0 भारत भूषण, कानि0 शैलेंद्र सिंह, कानि0 जितेंद्र सिंह के द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान *अभियुक्त तपन मालदार निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब (161 पाउच)* बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ *आबकारी अधिनियम* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

*2- लालकुआं पुलिस की कार्रवाई*

*प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड* , कानि. कुबेर सिंह,कानि.गुरमेज के द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *अभियुक्त राम सिंह कुँवर निवासी बिंदुखत्ता* को गिरफ्तार किया। आरोपी के *पास से 54 पेटी देशी मसालेदार शराब और परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद* की गई। अभियुक्त के खिलाफ *धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here