हल्द्वानी में यहां बनेगा बनभूलपुरा थाना, आईजी व एसएसपी ने किया भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा स्थित जिस मलिक के बगीचे से कब्जा हटाने के लिए वर्ष 2024 में दंगा और हिंसा हुई। वहां अब बनभूलपुरा थाना बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भूमि पुलिस विभाग को आवंटित कर थाना बनाए जाने की घोषणा की थी। इस क्रम में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड एवं एसएसपी नैनीताल के प्रयासों से नए थाने के निर्माण के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर कार्यदाई संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए आज बुधवार 28 मई को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल तथा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बनभूलपुरा में नए थाने के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *