समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड में 27 से 30 जनवरी के बीच विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग सकती है। यह तिथि मुख्य निर्वाचन कार्यालय से प्रस्तावित की गई है। सूत्रों के अनुसार इस बार विस चुनाव फरवरी के बजाए मार्च के पहले सप्ताह में होंगे। अंदरखाने इसका खाका तैयार है। पांच से दस मार्च के बीच पहले चरण में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है। चुनावी तारीखों के इस संभावित कैलेंडर के पीछे सबसे बड़ा कारण बोर्ड परीक्षाएं हैं। दरअसल, राज्य और केंद्रीय बोर्ड की ज्यादातर बड़ी परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित होनी हैं। चूंकि चुनाव संपन्न कराने में सरकारी स्कूलों के भवनों और शिक्षकों की सबसे अहम भूमिका होती है।











