डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर रात्रि के समय कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न करने* संबंधी वायरल वीडियो का SSP नैनीताल डॉ.मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

*ASP/CO हल्द्वानी श्री अमित सैनी* को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उक्त आदेश के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी काठगोदाम श्री दिलीप कुमार* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया गया तथा युवकों की पहचान एवं तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया, जिनमें 08 बालिग एवं 07 नाबालिग शामिल हैं।

*चिन्हित 08 बालिग युवको के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया एवं वाहन चीज किए गए।*

1. दीप गोगोई उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम।
2. पारस सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम।
3. करन कुमार उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम।
4. हरि किशोर उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम।
5. कृष्णा सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा।
6. नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम।
7. मुकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम।
8. कमलेश सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम।

*07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर कार्यवाही*

नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर *काउंसलिंग* की जा रही है। साथ ही परिजनों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।*

सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु *सख्त हिदायत* दी गई है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त *वाहनों को सीज* किया गया है।

*SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का कड़ा संदेश*

जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।