हल्द्वानी हिंसा: जिम से लौट रहे युवक को मारी थी गोली, आपरेशन के बाद एम्स रेफर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने जिम से लौटते वक्त अजय कुमार नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी जिसका उपचार साईं अस्पताल में चल रहा था। उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हो गया है और बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए निशुल्क एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन परिजनों को संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। उपाध्याय ने बताया कि इसके अलावा भी नगर निगम के कार्मिक इस घटना में घायल हुए हैं उनका उपचार कृष्णा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा अपने कार्मिकों और उनके परिजनों को हर प्रयोग प्रकार का सहयोग नगर निगम प्रशासन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *