हल्द्वानी में बुलेट-छोटा हाथी की टक्कर का वीडियो आया सामने, युवक की हो गई थी मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामपुर रोड आईटीआई के‌ पास छोटा हाथी व बुलेट की जबर्दस्त भिड़ंत का‌ वीडियो फुटेज सामने आया है। बीती बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसे में संगम बिहार छडायल निवासी 22 वर्षीय आदित्य सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट की मौत हो गई थी। जबकि उसका साथी कुनाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  हादसे के बाद दोनों मौके पर पड़े रहे, छोटा हाथी का चालक भी वहां से निकलता बना। पुलिस ने बाद में मौके पर पहुंच दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *