केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, सात की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर आज 15 जून रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है। खराब मौसम के कारण यह हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रजवार ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि खराब मौसम के कारण प्रथम दृष्टया  हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।

मृतकों की सूची

1. राजवीर पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद उत्तर प्रदेश
4.तृष्टि सिंह उत्तर प्रदेश
5.राजकुमार महाराष्ट्र
6.श्रद्धा (35) महाराष्ट्र

7.काशी बालिका (2) महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *