नैनीताल जिले में यहां पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जान दी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक द्वारा मौत को गले लगाने के मामले में मृतक की मां ने उसकी पत्नी एवं मायके वालों पर पुत्र को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार लालकुआं वार्ड नंबर एक निवासी नरगिस पत्नी स्वर्गीय इसरार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि गत दिवस उनके 26 वर्षीय पुत्र इकरार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, उसके द्वारा यह जानलेवा कार्य अपनी पत्नी एवं उसके मायके वालों की प्रताड़ना से तंग आकर किया है। नरगिस का कहना है कि उसके बेटे का विवाह 15 नवंबर 2021 को जिला बदायूं निवासी युवती के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से किया था। शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार पति एवं अन्य ससुरारियों के प्रति अत्यंत खराब था, वह कुछ ही माह लालकुआं अपने पति के पास रही, इस दौरान उसने अपने पति की पिटाई भी लगायी, पत्नी के मायके जाने के बाद उसे समझाने जब इकरार उसके घर गया तो ससुरालियों एवं उसकी पत्नी ने मिलकर इकरार के साथ मारपीट की यहां तक कि पत्नी ने उसे चप्पलों से भी पीटा गया, पत्नी की प्रताड़ना एवं उसके द्वारा न्यायालय में झूठा केस दर्ज कर देने से डिप्रेशन में आए इकरार ने जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. नरगिस ने अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी समेत अन्य मायके वालों को ठहराते हुए उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *