नामी स्कूल के टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, हंगामा

समाचार शगुन उत्तराखंड 
देहरादून के नामी स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। छात्रा की मां ने स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर करीब डेढ़ माह से बेटी को परेशान करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। पीडि़त छात्रा के परिजनों ने 15 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर उनकी बेटी समेत 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे लेकिन शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उनकी बेटी पर दबाव बना मामला रफा दफा करने का प्रयास किया गया।