समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम की पहली बोर्ड में वार्ड-नौ तल्ली बमौरी मुखानी से भाजपा पार्षद रही बीना जोशी का निधन हो गया है। उनके निधन पर शहर के जनप्रतिनिधियों समेत विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरा शोक जताया है।
