जंगल में घायल मिली बाघिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बरहैनी रेंज अंतर्गत गड़प्पू बीट में शुक्रवार तीन जुलाई को बाघिन घायलावस्था में मिली। वन विभाग कशके चिकित्सकों ने बाघिन का रेस्क्यू किया। बताया गया की बाघिन की उम्र लगभग 8 से 10 महीने की बताई जा रही है उसे उपचार के लिए पीपलपड़ाव रेंज ले जाया जा रहा है। वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी मनप्रीत कौर ने बताया कि बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए है और इलाज के लिए पीपलपड़ाव रेंज ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *