समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल- 3 जुलाई, 2026 सूवि-
*130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ में भर्ती रैली*
जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया है कि *130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पिथौरागढ़ में *03 अगस्त, 2026 से 08 अगस्त, 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में कुल 69 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।*
जिनमें उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए जनरल ड्यूटी के 49 पद, शेफ कम्युनिटी के 04 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, धोबी के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, दर्जी के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, उपकरण मरम्मतकर्ता के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, नाई के 03 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, लोहार का 01 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, क्लर्क का 01 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक के लिए बढ़ई के 03 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक के लिए, हाउस कीपर के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक इस प्रकार कुल 69 पदों पर भर्ती होनी है
*पात्रता:*
1. सैनिक (जनरल ड्यूटी) पद केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए है।
2. अन्य सभी पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिकों के लिए हैं।
*देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ उत्तराखंड में 3 अगस्त 2026 को भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों कि दस्तावेजों की जांच होगी और 4 अगस्त को उनका शारीरिक परीक्षण होगा। तत्पश्चात 5 से 8 अगस्त, 2026 के मध्य शारीरिक परीक्षण में चुने गए जवानों का मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार होगा। भर्ती रैली प्रातः 6:00 बजे से देवकटिया ग्राउंड पिथौरागढ़ में की जाएगी। इच्छुक पूर्व सैनिक एवं महिला कर्मी निर्धारित तिथि को सुबह 6:00 बजे भर्ती रैली में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। भर्ती से संबंधित पात्रता शर्तें एवं सेवा की नियम व शर्तें हिंदी और अंग्रेजी में संलग्न हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन नामांकन और पात्रता मापदंड की जानकारी के लिए www.130ta.com पर लॉगिन कर जानकारी ले सकते हैं।



