हल्द्वानी के आवास विकास व सुभाषनगर के 140 लोगों को घर तोड़ने का नोटिस, विधायक ने किया प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने का जो नोटिस जारी किया गया है, उसे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अमानवीय और प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया है। विधायक सुमित हृदयेश ने आज स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि यह लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ रहे हैं। वर्षों से बसे इन परिवारों को एक झटके में बेघर करने का प्रयास न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार के जनविरोधी रवैये को भी दर्शाता है। हल्द्वानी विधायक ने इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की और उन्हें निवासियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन से माँग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए और मानवीय आधार पर इन परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए। सुमित हृदयेश ने कहा, “यह सिर्फ दीवारों और छतों की नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के हर अधिकार की रक्षा के लिए हर मंच पर उनकी आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक पुरज़ोर तरीक़े से उठाऊंगा।

इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल, कमल कालाकोटि, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा, प्रेमा रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *